{"_id":"691b14978eccebe3900f9107","slug":"himachal-basketball-team-won-rampur-hp-news-r-19-1-sml1037-633384-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रदेश की महिला बास्केटबाल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रदेश की महिला बास्केटबाल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
देहरादून में हुई ऑल इंडिया वन विभाग खेल मीट-2025
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऑल इंडिया वन विभाग की खेल मीट-2025 उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। महिला टीम ने जिला कुल्लू की अंतरराष्ट्रीय कोर्फबाल और बास्केटबाल खिलाड़ी बलविंद्र कौर की कप्तानी में प्रदेश को सोना दिलाया है और देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है।
देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक 28वीं आल इंडिया वन विभाग खेल मीट-2025 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया, जिन्हें पछाड़ते हुए हिमाचल की टीम ने विजेता का खिताब जीता। प्रदेश की बास्केटबाल टीम की कप्तान बलविंद्र कौर ने कहा कि खेल मीट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम वर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने में खिलाड़ी कामयाब रहीं हैं। कहा कि टीम में उनके साथ चुनकी देवी, मुनिषा, दिशा, रीतिका, अदिति, प्रीति, बबीता कुमारी और मोनिका शामिल रहींं।