{"_id":"5e8f29ad8ebc3e76cb3d1d9e","slug":"health-team-rampur-hp-news-sml3299716197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ननखड़ी में घर घर कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ननखड़ी में घर घर कर रही जांच
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ननखड़ी। कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। रामपुर विस क्षेत्र में कोरोना का अभी एक भी मामला सामने नहीं आया है, बावजूद इसके प्रशासन वायरस से बचाव को लेकर हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। उपमंडलाधिकारी रामपुर ने वीरवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य जांच में जुटे कर्मियों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने आम लोगों से संक्रमण से बचने के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की।
देश में लॉकडाउन के 16 दिन बीत जाने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रदेश में भी 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उपमंडल स्तर पर घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर लोगों से खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ सहित ट्रैवल हिस्ट्री की महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रहे हैं। बुधवार को ननखड़ी तहसील के पूनन गांव में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच संबंधी जानकारी जुटाई गई। ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर ननखड़ी स्वीटी खूंद, राजीव ठाकुर, यशोदा सहित आशा वर्कर ने घर-घर दस्तक देकर जांच की।
वीरवार को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता को कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन कर्मियों को वायरस से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सभी सावधानियों का पालन करने और वायरस से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने उपमंडल के सभी लोगों से अपील की है कि वे संयम बरतें और वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने घरों पर ही रहें। कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील के समय सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर अपने हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सतर्कता से ही इस जानलेवा वायरस से बचाव संभव है।