फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

खनेरी अस्पताल में लंबे अरसे से ठप पड़ी अल्ट्रासाऊंड और एक्सरे सेवा हुई शुरू

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लंबे अरसे से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा से जूझ रहे महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में आखिरकार यह दोनों सेवाएं शुरू हो गई हैं। सेवाएं शुरू होने से चार जिलों से खनेरी अस्पताल पहुंचने वाले हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को निजी संस्थानों में लुटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी वाले खनेरी अस्पताल में बीते लंबे अरसे से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन खराब पड़ी थी, जिस कारण मरीजों को अस्पताल में ये सुविधा नहीं मिल पा रही थी। मरीजों को मजबूरन निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा था। मरीजों को निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। प्रदेश के चार जिलों शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी के हजारों लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में अब मरीजों के लिए अस्पताल में ये दोनों सुविधाएं शुरू हो गई हैं। सबसे अधिक राहत अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को मिली हैं। सरकार की ओर से मुफ्त में दी जाने वाली अल्ट्रासाउंड सुविधा अस्पताल में न मिलने के कारण गर्भवती महिलाओं को 800 से 1000 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे थे। कमला नेहरू अस्पताल के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल में सबसे अधिक प्रसव करवाए जाते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक एक्सरे प्लांट लगा दिया गया है। काफी समय से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को भी शुरू कर दिया गया है। अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों को अस्पताल में दोनों सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed