फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HEALTH

कोरोना वायरस को लेकर किन्नौर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ/सांगला/ भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ, पूह, सांगला और भावानगर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पदम नेगी ने बताया कि जिले के भावानगर में डॉ. कवि राज नेगी, पूह में डॉ. चंद्र वीर और सांगला में डॉ. एसएस नेगी ने कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंफ्लेट भी छपवाएं गए हैं जिसे घर-घर बांटा जा रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर परामर्श जारी किया गया है जिसके तहत 15 जनवरी 2020 से कोरोना वायरस से प्रभावित चीन एवं अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के संपर्क में आने से इस रोग की संभावना हो सकती है। जिले में भी अभी तक कोरोना वायरस से प्रभावित यात्री नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण जैसे खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए साबुन एवं सेनेटीजर से हाथ साफ करे। खांसते और छींकते समय टीशु पेपर या रूमाल से नाक-मुंह को ढकें । ठंड एवं फ्लू जैसे लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें। मांस, अंडे को अच्छी तरह पका कर खाएं। उन्होंने आग्रह किया कि चीन और अन्य प्रभावित क्षेत्रों से आए यात्री अपने आगमन की सूचना 104 हेल्पलाइन पर तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed