{"_id":"6262e57153d9512a2236d2d1","slug":"health-mela-rampur-hp-news-sml406522868","type":"story","status":"publish","title_hn":"916 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, हिमकेयर योजना के बनाए 26 कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
916 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, हिमकेयर योजना के बनाए 26 कार्ड
विज्ञापन
भावानगर में खंड स्तरीय मेले में स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंचे लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में आयोजित खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 916 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 306 मामले आयुर्वेदिक और 610 एलोपैथी से संबंधित थे। 384 नेत्र रोगियों, 94 स्त्री रोगियों, 50 के दांतों और 171 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार और हिमकेयर योजना के 26 कार्ड बनाए गए। सभी रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।
स्वास्थ्य मेले में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 306 लोगों के स्वास्थ्य जांच की। आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 97 महिलाओं और 74 पुरुषों के स्वास्थ्य जांच की गई। होम्योपैथी के चिकित्सकों ने 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आयुष विभाग ने रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां दीं।
मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। डॉ. कविराज ने मुख्यातिथि और अन्यों का स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, भारतीय जनता पार्टी निचार मंडल के अध्यक्ष संजय नेगी, हथकरघा एवं हस्तशिल्प के निदेशक बलदेव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. किशोरी लाल, खंड स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी निचार सुषमा नेगी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अविनाश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम नेगी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे