{"_id":"67f907101502a4527f0c1309","slug":"half-of-rampur-city-remained-in-darkness-for-24-hours-darkness-still-prevails-in-many-areas-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-133062-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 24 घंटे अंधेरे में डूबा रहा रामपुर का आधा शहर, कई क्षेत्राें में अभी पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 24 घंटे अंधेरे में डूबा रहा रामपुर का आधा शहर, कई क्षेत्राें में अभी पसरा अंधेरा
विज्ञापन
तेज हवाएं चलने से वीरवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे जला ट्रांसफार्मर
बोर्ड ने शिमला से मंगवाया है ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में बीते वीरवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने से तेज हवाएं चलने लगीं। इससे चौधरी अड्डे में स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। इस कारण दोपहर 3:00 बजे से रामपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई और 24 घंटे बाद अगले दिन शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए थे। बिजली बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल तो कर दी है, लेकिन कुछ क्षेत्र अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। बोर्ड ने शिमला से ट्रांसफार्मर मंगवाया है, जिसे जल्द ही रामपुर पहुंचाया जाएगा। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद छूटे हुए इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाएगी। बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत पेश आई। वहीं, दुकानदारों सहित अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह समस्या पेश आई है। बोर्ड ने शिमला से ट्रांसफार्मर मंगवाया है, जिसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा। शहर में वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। - कुक्कू शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड रामपुर
- संवाद