फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gumma's bridge shed due to cloudburst

बादल फटने से गुम्मा का पुल बहा

Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gumma's bridge shed due to cloudburst
ब्रौनी में हर वर्ष धंसता है नेशनल हाईवे पांच। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। चांशल घाटी के पास बादल फटने से बुधवार सुबह चिड़गांव के गुम्मा में भारी नुकसान हुआ है। गुम्मा खड्ड में पानी के तेज बहाव के कारण गुम्मा को जोड़ने वाला पुल बह गया। पुल बहने से गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। 15 गाड़ियां भी गांव में ही फंस गई हैं। पांच गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गाड़ियों को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे बादल फटने से गुम्मा खड्ड में भारी मात्रा में पानी आ गया। इससे वन विभाग की ओर से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा और खेतों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गुम्मा के 67 परिवारों के करीब 400 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

घटना का पता चलने के तुरंत बाद बुधवार सुबह प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सौरव धीमान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चांशल से नीचे कहीं बादल फटा। इससे गुम्मा खड्ड में पानी का तेज बहाव आया है। खड्ड में बाढ़ आने से एक मोटर योग्य पुल, एक निर्माणाधीन पुल, कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि वे नदी से दूर रंहे। तेज बारिश होने से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके लिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed