फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Grandparents Day was celebrated with great enthusiasm at Springdale School, Kheneri

Rampur Bushahar News: बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दादा-दादी का जीता दिल

Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grandparents Day was celebrated with great enthusiasm at Springdale School, Kheneri
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल रामपुर में आयोजित ग्रैंड पेरेंट्स डे में मौजूद लोग। स्रोत : स्कूल प्रब
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में रही ग्रैंड पेरेंट्स-डे की धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में प्री-प्राइमरी विंग (जेकेजी और एसकेजी) के नौनिहालों ने ग्रैंड पेरेंट्स-डे मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में प्री प्राइमरी जेकेजी और एसकेजी के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने गीतों, कविताओं और नृत्यों के माध्यम से अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम व्यक्त किया। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी बुजुर्गों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सभी बुजुर्ग अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की वह नींव हैं, जिस पर संस्कारों की इमारत खड़ी होती है। बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में नवचेतना समिति के अध्यक्ष एचके आनंद और रमा आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सॉफ्टा और मीनाक्षी कॉल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन पीढि़यों के बीच की दूरी को कम करने का काम करते हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुजुर्गों ने स्कूल प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed