{"_id":"69e2370bb80416dcd8037450","slug":"govind-sharma-was-given-the-command-of-block-congress-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158339-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गोविंद शर्मा को सौंपी ब्लॉक कांग्रेस आनी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गोविंद शर्मा को सौंपी ब्लॉक कांग्रेस आनी की कमान
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष बने गोविंद शर्मा।
Link Copied
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर करेंगे कार्य : शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)। कांग्रेस संगठन में गोविंद शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस आनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति को आनी और निरमंड दोनों ब्लॉकों में संगठन को संतुलित और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। गोविंद शर्मा मूल रूप से नित्थर क्षेत्र के निवासी हैं, जो भौगोलिक रूप से आनी और निरमंड के मध्य स्थित है। ऐसे में उनकी नियुक्ति दोनों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गोविंद शर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और कर्मठ नेता रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस में तीन बार महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के तहत देश के 16 राज्यों में जिम्मेदारी निभाई है, जिससे उन्हें व्यापक संगठनात्मक अनुभव प्राप्त हुआ है। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे जालंधर में समन्वयक के रूप में सक्रिय भूमिका में रहे। अपनी नियुक्ति पर गोविंद शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मिल्कफेड चेयरमैन बीएस ठाकुर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसपर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।