फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   governor visit in kinnaur meet with student

महापुरुषों की किताबें पढ़ें, एक महीने के बाद मुझे लिखं चिट्ठी

Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर बातचीत भी की। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों को प्रदेश और देश के महान पुरुषों के बारे में किताबें पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कक्षा के 25 विद्यार्थियों को विभिन्न पुस्तकें बांटते हुए कहा कि इन्हें पढ़कर वह एक महीने के बाद अपने अनुभव चिट्ठी के माध्यम से लिखकर उनके साथ साझा करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा, पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। यह हमारी मार्गदर्शक और दार्शनिक भी होती हैं। इससे हमें ज्ञान और अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया की जानकारी होना आवश्यक है, इसलिए यह ज्ञान हमें पुस्तकों से ही मिलेगा। इसके बाद राज्यपाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह नेगी और स्टाफ के अन्य शिक्षकों के साथ भी बातचीत।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बुधवार को किन्नौर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वे सांगला के जेएसडब्ल्यू के कूप्पा हेलीपैड में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरान किन्नौर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। हेलीपैड पर पहुंचने पर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल पर्वतीय अनुसंधान केंद्र कूप्पा में पहुंचे। यहां उन्हें अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों ने जिले में उगने वाले नकदी फसलों सेब राजमा, ओगला, फाफरा, रायदाना, काला जीरा, आलू और मटर के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सांगला के आंबेडकर भवन में सांगला के पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चरचा हुई।

ग्राम पंचायत बटसेरी के प्रधान प्रदीप नेगी ने राज्यपाल से संवाद में कहा कि ईक्को टूरिज्म को बढ़ावा देने की सख्त आवश्यकता है, जिससे किन्नौर जिले में पर्यटन व्यवसाय में रोजगार की संभावना अधिक हो सके। इसके बाद उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत सांगला के 10 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर वितरित किए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, एसपी किन्नौर विवेक चहल, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा, डीएसपी भावानगर राजू, तहसीलदार सांगला बीएल नेगी, बीएओ सांगला डॉ. वेंकट नेगी, थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed