फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government Primary School Tanggyut will soon be built in Komik

Rampur Bushahar News: कोमिक में जल्द बनेगा राजकीय प्राइमरी स्कूल तंगज्ञुत

Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government Primary School Tanggyut will soon be built in Komik
राजकीय प्राथमिक पाठशाला तंगज्ञुत गोंपा का ​शिलान्यास करती विधायक अनुराधा। विभाग
विधायक ने किया शिलान्यास, स्कूल निर्माण पर व्यय होंगे सात लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
काजा ( लाहौल-स्पीति)। कोमिक में विधायक अनुराधा राणा ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला तंगज्ञुत गोम्पा का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के निर्माण पर सात लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस स्कूल के बनकर तैयार होने पर बौद्ध शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे लामा और चोमो को घरद्वार पर ही शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी और उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बौद्ध धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कोमिक गोम्पा के प्रमुख लामा ने विधायक अनुराधा राणा को सम्मानित किया और बौद्ध मंदिर की विभिन्न गतिविधियों व समस्याओं से अवगत करवाया। इससे पूर्व विधायक अनुराधा राणा ने 18 करोड़ की लागत से बन रहे रौंगटोंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगरीक में निशुल्क छात्रावास का भी निरीक्षण किया और छात्रावास में छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रिक्त पदों को भरने का मामला प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा। विधायक ने मेन-सी-खंग काजा के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस दौरान शेगो, लारा, लिदांग, डैमूल, हिकिम व लंगजा पहुंच कर सामूहिक तथा व्यक्तिगत जनसभाएं भी सुनीं। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और अन्य समस्याओं के समाधान को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला यूथ अध्यक्ष एवं जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य केसंग रापचिक, टीएसी सदस्य वीर भगत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, स्पीति यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लोबसंग, खंड विकास अधिकारी अंशुल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, नायब तहसीलदार मोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

-0-

राजकीय प्राथमिक पाठशाला तंगज्ञुत गोंपा का शिलान्यास करती विधायक अनुराधा। विभाग

राजकीय प्राथमिक पाठशाला तंगज्ञुत गोंपा का शिलान्यास करती विधायक अनुराधा। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed