{"_id":"672cbf3b5b0ebccf53026e7e","slug":"girls-showed-their-talent-in-childrens-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124356-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाल मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाल मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला नम्होंग में बाल मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला नम्होंग में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बाल मेले में केंद्र पाठशाला नम्होंग के अधीनस्थ चार प्राथमिक पाठशालाओं के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां बच्चों से करवाई गईं। इसमें एकल गान, समूहगान, लोकनृत्य, म्यूजिकल चेयर, कविता पाठ, कहानी, योगा और साइंस प्रोजेक्ट आदि अलग-अलग गतिविधियां कक्षा बार करवाई गईं। मुख्यातिथि कार्यकारी प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों में से विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक के लिए राशि भेंट की। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रवक्ता सौरव ठाकुर, ममता ठाकुर, रिचा ठाकुर, नरेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र कुमार, टीसी शर्मा, केंद्र प्रमुख शिक्षिका शांति देवी, शिक्षक जय चंद शर्मा, तारा चंद ,जय सिंह, सतपाल ठाकुर, रजनी ठाकुर, राकेश कुमार और राज ठाकुर मौजूद रहे।
संवाद