फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   girls school student best performence in children science congress

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाईं कन्या विद्यालय आनी की छात्राएं

Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
girls school student best performence in children science congress
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में कन्या विद्यालय आनी की छात्राएं बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सामुह? - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। वर्ष 2021-22 के लिए उपमंडल स्तरीय और जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पाठशाला की कक्षा आठवीं की छात्रा अंशिता ठाकुर ने साइंस एक्टिविटी में जूनियर अर्बन में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं साइंस एक्टिविटी में पाठशाला की कक्षा दसवीं की छात्रा सिमरन जिला स्तर पर सीनियर अर्बन में अव्वल रहीं हैं।
विज्ञापन

दोनों छात्राएं राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला कुल्लू का साइंस एक्टिविटी में प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अतिरिक्त जूनियर अर्बन क्विज में कक्षा आठवीं की तमन्ना और दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं की मालविका ठाकुर और प्रेरणा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। गणित ओलंपियाड में सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं की मोनिका द्वितीय और कक्षा आठवीं की रेखा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कक्षा नौंवी की छात्रा ख्याति शर्मा, वंशिका, तनुजा और तमन्ना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट राज्य स्तर के लिए चयनित हुई है। कृतिका शर्मा, मोनिका, साक्षी और मृगांशी ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन में विज्ञान अध्यापिका तिलका शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने सभी छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed