फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Getting water for one hour except one day

एक दिन छोड़कर एक घंटा मिल रहा पानी

Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Getting water for one hour except one day
Getting water for one hour except one day
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में पेयजल संकट गहरा गया है। हजारों लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति न मिलने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग एक दिन छोड़कर दूसरे दिन मात्र एक घंटा ही पानी मुहैया करवा रहा है। क्षेत्र के लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ के साथ पीएनबी, सरकारी आवासीय क्षेत्र, सब्जी मोहल्ला, कोठी मोड़, आईटीआई, आसरंग मोहल्ला, दाखो, क्षेत्रीय अस्पताल के आसपास, पेट्रोल पंप, खवांगी, स्थानीय बाजार के आसपास, पुलिस लाइन सहित जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के अधिकांश क्षेत्रों में दिसंबर माह से ही पेयजल संकट बना हुआ है। हालात ये हो गए हैं कि विभाग जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में लोगों को एक दिन छोड़कर दूसरे दिन सिर्फ एक घंटा ही पानी मुहैया करवा रहा है, जो लोगों के लिए अपर्याप्त है। जिले की हजारों की आबादी को पानी के बिना भारी असुविधाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ शहर और आसपास के साथ लगते क्षेत्रों के लिए जलशक्ति विभाग के पेयजल स्रोत पांगी नाले से सप्लाई की तीन लाइनें हैं। वाया कल्पा वाली एक लाइन दिसंबर माह से ही जमी हुई है। इसके चलते पेयजल संकट पैदा हो गया है। राजेश नेगी, अमरजीत नेगी, राधिका नेगी, आरती नेगी, अनु नेगी, सुदेश नेगी, इंदु नेगी, यशवंत सिंह नेगी, विजेंद्र नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, रमेश, मीना कुमारी नेगी, कविता नेगी और पूनम नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन संजय कौशल ने कहा कि कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर एक दिन छोड़ कर एक घंटा नियमानुसार पानी की नियमित सप्लाई दी जा रही है। वाया कल्पा वाला पेयजल पाइप पूरी तरह से जम चुका है। इसे जल्द खोले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed