फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gave tips to workers to strengthen booth level

Rampur Bushahar News: बूथ स्तर पर मजबूती देने के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए

Sat, 04 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gave tips to workers to strengthen booth level
रोहड़ू में आयोजित भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी। स्रोत
रोहड़ू। भाजपा संगठनात्मक जिला महासू वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को जिला संयोजक खुशाल नेगी की अध्यक्षता में हुई। जिला स्तरीय बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा, सह संयोजक रविंद्र चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिबाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने के टिप्स दिए। प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए लंबे समय तक कार्य किया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव पार्टी की मजबूती के लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कार्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, प्रदेश सह संयोजक रविंद्र चौहान, शशिबाला ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़ी गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष विजय मेहता, छौहारा मंडल अध्यक्ष आशा खाची उपस्थित रहीं।

रोहड़ू में आयोजित भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित अधिकारी। स्रोत

रोहड़ू में आयोजित भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित अधिकारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article