फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gas vehicle reached Shamesha village for the first time

Rampur Bushahar News: शमेशा गांव में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gas vehicle reached Shamesha village for the first time
शमेशा गाँव में पहली बार गैस की गाड़ी पहुंचने पर शुभारंभ करते मुख्याति​​थि। संवाद
पहले गैस आपूति के लिए तीन किलोमीटर की दूरी करनी पड़ती थी तय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की बखनाओं पंचायत के शमेशा गांव में पहली बार गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंची। इससे गांव के दर्जनों परिवारों में खुशी की लहर है। वर्षों से गैस की सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के प्रबंधक ऋषि शर्मा, सह प्रबंधक नेगी ठाकुर और पूरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मिश्रा गैस एजेंसी के मालिक यूपेंद्र कांत मिश्रा का विशेष आभार प्रकट किया है, जिनके प्रयासों से यह सुविधा गांव तक पहुंच सकी। इससे पहले शमेशा के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने तानु राम शर्मा का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से यह प्रयास सफल हुआ। मिश्रा गैस एजेंसी के प्रबंधक ऋषि शर्मा ने आश्वासन दिया कि अब शमेशा गांव के लिए नियमित रूप से गैस की गाड़ी चलाई जाएगी, ताकि लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। इस दौरान शमेशा, ठोगी और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed