फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners angry over non-opening of HPMC depot in Jasala-Chaknoti

Rampur Bushahar News: जशाला-चकनोटी में एचपीएमसी डिपो न खुलने से बागवानों में रोष

Sun, 06 Sep 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gardeners angry over non-opening of HPMC depot in Jasala-Chaknoti
जशाला-चकनोटी में एचपीएमसी डिपो न खुलने से गुस्साए बागवान। संवाद
बागवानों को अपनी उपज बेचने में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। देवरी खनेटी पंचायत के जशाला-चकनोटी क्षेत्र में सेब सीजन चरम पर है, लेकिन एचपीएमसी का डिपो अभी तक नहीं खुला है। इससे सैकड़ों बागवानों में भारी रोष है। बागवानों को अपनी उपज बेचने में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस वर्ष सेब उत्पादन में कमी आई है। ओलावृष्टि के कारण बड़ी मात्रा में सेब सी-ग्रेड में बदल गया है। ऐसी स्थिति में स्थानीय डिपो की आवश्यकता और बढ़ गई थी। बागवानों को अपनी सी-ग्रेड सेब की बोरियां 8 से 10 किलोमीटर दूर खनेटी स्थित एचपीएमसी केंद्र तक ले जानी पड़ रही हैं। इससे प्रति बोरी 60 से 70 रुपये का अतिरिक्त परिवहन खर्च आ रहा है। छोटे और मध्यम बागवानों की लागत बढ़ रही है। उन्हें अपनी उपज का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के इस रवय्ये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान नरेश सोंटा सहित सैकड़ों बागवानों ने सरकार से जशाला-चकनोटी में तुरंत प्रभाव से एचपीएमसी डिपो खोलने की मांग की है। बागवानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द डिपो नहीं खुला तो वे उचित मंच पर आवाज उठाएंगे। उनका कहना है कि सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article