फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage is being dumped in the open in Sanei and Jaguni

Rampur Bushahar News: सनेई और जगूणी में खुले में ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा-कचरा

Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped in the open in Sanei and Jaguni
डंसा पंचायत के जगूणी में सडक़ किनारे फैंका कचरा बीमारियों को दे रहा निमंत्रण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-चार के सनेई और जगूणी में ग्रामीण खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने को न्योता दे रहा है। काफी समय से यह सिलसिला चलता आ रहा है। कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया में भले ही पंचायत स्वच्छता की श्रेणी में अंकित है, लेकिन धरातल पर बिल्कुल उलट है। हालांकि, पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव जाकर स्वच्छता की अलख जगाने का भरपूर प्रयास किया था, लेकिन कोई भी सुधार नजर नहीं आ रहा है। सनेई गांव में प्राकृतिक जल स्रोत के ठीक ऊपर सड़क के साथ लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इससे गर्मियों के मौसम में जल स्रोत दूषित होने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसी तरह जगूणी गांव की सीमा के साथ लगते नाले में भी कई सालों से कूड़ा-कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इस स्थान पर बिल्कुल साथ उचित मूल्य की दुकान भी सटी है, जिसके चलते खाद्य वस्तुओं पर भी गंदगी का असर पड़ सकता है। सैकड़ों की संख्या में सस्ते राशन की खरीदारी करने उपभोक्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। सड़क के किनारे चलते राहगीरों को भी आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, लोगों को कई बार पंचायत के माध्यम से इस बारे में जागरूक किया जाता रहा है, लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। महिला मंडल सनेई अध्यक्ष निशा नेगी ने बताया कि ग्रामीणों को खुले में कूड़ा-कचरा डालने के बारे में सचेत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर जुर्माना लगाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article