{"_id":"6ace1b8e61d158ec7e0b629b","slug":"garbage-collection-work-will-begin-in-ani-town-from-november-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-172311-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी कस्बे में नवंबर से शुरू होगा कूड़ा उठाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी कस्बे में नवंबर से शुरू होगा कूड़ा उठाने का कार्य
विज्ञापन
नवंबर से हर हाल में शुरू होगा आनी कस्बे में कूड़ा उठाने का कार्यआवारा कुत्तों के टीकाकरण के लिए
कुत्तों के टीकाकरण के लिए कुल्लू से बुलाई जाएगी विशेष टीम
सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, खुले छोड़े पशुओं और कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को एसडीएम सभागार आनी में बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। बैठक में कस्बे में नियमित रूप से कूड़ा उठाने, कुत्तों के टीकाकरण और मृत पशुओं के उचित निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि नवंबर से आनी कस्बे में हर हाल में कूड़ा उठाने का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए आनी, बखनाओं, नम्होंग और कराणा-1 पंचायतों के प्रधानों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कस्बे में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पंचायतों और विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। एसडीएम ने बताया कि कस्बे में आवारा कुत्तों के टीकाकरण के लिए कुल्लू से विशेष टीम बुलाई जाएगी, ताकि कुत्तों का टीकाकरण कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने खुले छोड़े पशुओं की मृत्यु होने पर उनके उचित निस्तारण की जिम्मेदारी भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यदि कस्बे में कहीं मृत पशु पाया जाता है, तो संबंधित स्थान के स्वामित्व और अधिकार क्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी तय होगी। वन भूमि पर वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएच प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क पर लोक निर्माण विभाग और पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत को मृत पशु के निस्तारण की जिम्मेदारी निभानी होगी। एसडीएम ने स्थानीय लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कस्बे के निर्माण के लिए प्रशासन के साथ जनता की भागीदारी भी जरूरी है। इस मौके पर बीडीओ विवेक टेसू, नायब तहसीलदार मोती चौहान, पशु चिकित्सा अधिकारी, लोनिवि के एसडीओ मनीष कुमार, एनएच के एसडीओ ज्ञान भारती, आनी पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, वार्ड सदस्य तारा देवी, पीआई जोगिंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।