Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A resolution was passed at the Gram Sabha of Bhadawali Panchayat

Rampur Bushahar News: महिला मंडलों को निकालनी होगी नशे के खिलाफ रैली, वरना पंंजीकरण होगा रद्द

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A resolution was passed at the Gram Sabha of Bhadawali Panchayat
भड़ावली पंचायत में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
भड़ावली पंचायत की ग्रामसभा में प्रस्ताव किया पारित, 11 महिला मंडल चलाएंगे अभियान
विज्ञापन

20 तारीख से पहले प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाना अनिवार्य

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत की मंगलवार को विशेष ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में नशे के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के तहत आने वाले सभी 11 महिला मंडलों को 20 तारीख से पहले अपने-अपने वार्ड में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालनी होगी। साथ ही रैली के आयोजन की तस्वीरों की छायाप्रति भी पंचायत को जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल ने की। ग्रामसभा में स्पष्ट किया कि जो महिला मंडल अपने वार्ड में जागरूकता अभियान नहीं चलाएगा, उसके पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। यदि किसी महिला मंडल की प्रधान अभियान को संचालित करने में सक्षम नहीं है, तो वहां नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पंचायत की ओर से यह भी कहा गया कि सरकार के निर्देशानुसार निष्क्रिय महिला मंडलों की सूची तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी महिला मंडलों से इस अभियान को गंभीरता से लेने और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और पंचायत के प्रत्येक वार्ड तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना जरूरी है। पंचायत के तहत महिला मंडल कमलाहु, नाल्टीनाल, मधान, कुमसू, मतरेवल, नोगली, छलावट, भड़ावली, राजपुरा, करेरी और मसारना करेरी को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायत ने यह भी निर्णय लिया कि नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडल को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को 26 जनवरी को सम्मानित करेगी पंचायत
रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना नेगी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को 26 जनवरी को पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कई बार सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठा जाएगा। पंचायत की ओर से नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ गवाही देने से भी वह पीछे नहीं हटेंगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article