फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fruit mandi

टापरी फल मंडी का जल्द शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के टापरी में शनिवार को एपीएमसी शिमला किन्नौर के निदेशक प्रविंद्र सिंह नेगी और सचिव ओम प्रकाश कश्यप ने फल मंडी टापरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फल मंडी में बनीं 12 फड़ियों और 12 दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के किसानों और बागवानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 3 करोड़ की लागत से टापरी में सब्जी मंडी का निर्माण करवाया है। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2019 में मंडी बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन कोरोना संकट काल के कारण जिले के तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच अगस्त को इसका ऑनलाइन उद्घाटन कर जिले के किसान और बागवान लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

एपीएमसी निदेशक एडवोकेट प्रविंद्र सिंह नेगी और बीरबल कुमार नेगी ने कहा कि अगस्त में उद्घाटन के एक सप्ताह के भीतर फड़ियों को कोरोना संकट काल को मद्देनजर रखते हुए 30 नवंबर तक के लिए अस्थायी तौर पर आवंटित कर दिया जाएगा। मंडी शुरू होने से बागवानों को इस संकट काल में आर्थिक मंदी के दौर से गुजरने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, उपाध्यक्ष बीरबल कुमार, सचिव आनंद नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रविना नेगी, किरण नेगी, दीपिका नेगी, बसंती नेगी, जिला सचिव अंजना नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण मोयान, पंकज नेगी, सुंदर नेगी, पंकज डेरयान, गुलशन डेरयान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन नेगी, बलकार सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार नेगी सहित अन्य लोगों ने फल मंडी का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed