फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   frontline workers awarded on the occasion of women days

वीर नारियों और कोरोना वॉरियर्स को नवाजा

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
frontline workers awarded on the occasion of women days
मेमोरियल ग्राउंड ज्यूरी में महिला दिवस पर लोक नृत्य करती स्कूल की छात्राएं। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी/दलाश/नित्थर। ज्यूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। ज्यूरी के मेमोरियल ग्राउंड में ग्राम पंचायत ज्यूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ने स्कूली छात्रों के साथ महिला दिवस मनाया, जहां आईटीबीपी के सेकेंड कमांडेंट पवन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि महिला दिवस पर उन की बटालियन में शहीद हुए जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ज्यूरी में महिलाओं और छात्राओं ने लोकनृत्य, समूह गान, एकल गान, भाषण और नाटक प्रस्तुत कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। पीएचसी ज्यूरी की चिकित्सक स्वाति ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। समापन अवसर पर पूर्व सीडीपीओ शांति बिष्ट बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति रहीं। उन्होंने महिला दिवस पर प्रकाश डाला और महिला मंडलों को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह, प्रधान ज्यूरी तांपा देवी, उप प्रधान अरुण शर्मा, गीता राय, भंडारी, राजकुमार, संगीता, सोहन लाल, सुदर्शन, कृष्ण चंद, देवराज, विजय, राजकुमारी, चैन दास और गजेंद्र छेत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चोवाई के छबोली में महिला दिवस पर जिप अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि बीडीसी सदस्य आत्मा राम विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला मंडल छबोली द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक नाटक भी पेश किया। इस मौके पर संजय छोटू, निखिल शर्मा, कुकी ठाकुर, मोनिका, अमिता और शांति देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नित्थर पंचायत के सभागार में जन संघर्ष फाउंडेशन मंच नित्थर की महिलाओं ने ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, जिसमें संघर्ष मंच कुल्लू की अध्यक्ष सुरेंद्रा शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा नित्थर फील्ड प्रबंधक सुजाता भारती विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शर्मा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी छाप छोड़ रही हैं और अपना नाम हिमाचल और देश में चमका रही हैं। इस मौके पर प्रोमिला शर्मा, सत्या देवी, गीता देवी, किट्टू शर्मा और रचना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed