{"_id":"6ae86cf4d4716dc55704307a","slug":"freshers-party-at-sarvapalli-sansthan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173976-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जतिन मेहता मिस्टर फ्रेशर और उपमा ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जतिन मेहता मिस्टर फ्रेशर और उपमा ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन
. सर्वपल्ली संस्थान में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, शिक्षा से सृजन तक थीम पर सजा समारोह
. प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में नए प्रशिक्षुओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। संकल्प : शिक्षा से सृजन तक थीम पर आयोजित समारोह में प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार (अकादमिक) राजीव धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान गीत-संगीत, नृत्य, कविता और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने खूब रंग जमाया। प्रशिक्षुओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मनमोह लिया। समारोह में विभिन्न उपाधियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें जतिन मेहता को मिस्टर फ्रेशर और उपमा को मिस फ्रेशर चुना गया। राहुल गिरी ने मिस्टर शो स्टॉपर और पूजा ने मिस शो स्टॉपर का खिताब हासिल किया। वहीं, कुशल को मिस्टर फियरलेस और रिया को मिस फियरलेस चुना गया। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन, परिश्रम, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर निखारा जा सकता है। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने नवागंतुक प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल शैक्षणिक ज्ञान हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा पहचानने और नए कौशल विकसित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।