{"_id":"680e1aae304f309bbe02a2e7","slug":"freshers-day-party-held-at-government-senior-secondary-school-jhadag-nakradi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-133980-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वंश को मिस्टर और श्रुति को मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वंश को मिस्टर और श्रुति को मिस फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग नकराड़ी में हुई फ्रेशर्स-डे पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग नकराड़ी में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स-डे पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मिस्टर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर के खिताब के लिए आयोजित प्रतियोगिता में बीस विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक विकास रामटा रहे। चारों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर श्रुति को मिस फ्रेशर व वंश को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। रुचि व नैतिक नेगी को फर्स्ट रनरअप चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य लोकेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और विनम्रता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के प्रेस प्रभारी डाॅ. सतनाम खगटा भी उपस्थित रहे।