फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fraud case registred against apple trader in rohru

Rampur Bushahar News: 40 लाख रुपये देने से मुकरा कारोबारी, केस दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। सेब खरीद के चालीस लाख रुपये की राशि देने से मुकरने पर पुलिस उत्तराखंड ऋषिकेश के सेब कारोबारी के खिलाफ रोहडू़ थाने में केस दर्ज कर लिया है। फल मंडी रोहडू़ के आढ़ती रविंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फल एवं सब्जी मंडी रोहडू़ में आढ़त का काम करने वाले रविंद्र सिंह ने पुलिस थाना रोहडू में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कमीशन एजेंट है। वर्ष 2019 और 2020 में प्रवीण अनेजा शॉप नंबर 7, नई सब्जी मंडी ऋषिकेश (उत्तराखंड) उसके पास से 76,86,044 रुपये का सेब लेकर गया। रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवीण अनेजा अब उसकी 39,83,380 रुपए की बकाया राशि देने से मुकर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेब कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने रोहडू़ के आढ़ती रविंद्र सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
चमन लाल, डीएसपी रोहडू़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed