फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four km long double lane tunnel will be built under the Jalodi pass

बजट में जलोड़ी जोत के नीचे चार किमी डबललेन सुरंग00 ष्द्धड्डह्म्ह्य)...

Sat, 06 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए तवज्जो दी गई है। सैंज-लुहरी-ओट एनएच अब पूरा साल लोग आवाजाही कर सकेंगे। आनी के प्रमुख एनएच-305 के दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी जोत के नीचे बनने जा रही चार किलोमीटर (4200 मीटर) लंबी सुरंग डीपीआर को सरकार अंतिम रूप देगी। बजट में आने के बाद अब यहां सुरंग बनने के द्वार पूरी तरह से खुल जाएंगे। हालांकि एनएच प्राधिकरण द्वारा डीपीआर के लिए कंसलटेंसी टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। उल्लेखनीय है कि यदि ये डबललेन सुरंग बन जाती है तो आनी विस क्षेत्र की जनता पूरा साल अपने जिला मुख्यालय से आवाजाही कर सकेगी।
विज्ञापन

हर साल जलोड़ी जोत पर भारी बर्फबारी के चलते सड़क महीनों तक अवरुद्ध रहती है। वहीं सुरंग बनने से जहां जलोड़ी जोत की अत्यधिक चढ़ाई से छुटकारा मिलेगा वहीं दूरी भी कम होगी। बजट में सतलुज और ब्यास के उपर लंबे पुलों की सभावनाएं तलाशने के लिए अध्ययन किया जाएगा। डबललेन डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं नई बनी आनी और निरमंड नगर पंचायतों को बीस-बीस लाख रुपये दिए गए हैं। जिससे नगर पंचायतों के लिए विकास के द्वार खुल गए हैं। आनी और निरमंड को बजट आने से अब नगर पंचायत में नए विकास कार्यों का खाका तैयार होगा। जो समस्याएं दोनों नगर पंचायतों में आ रही थी उनके समाधान के लिए अब सहायता मिल पाएगी। एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश मेहता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला सचिव राजेश कुमार, प्रधान अनु ठाकुर ने बजट की प्रशंसा करते हुए टनल और नगर पंचायत के लिए बजट मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed