फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Formation of the new executive committee of the School Management Committee at Sinvi School

Rampur Bushahar News: भाग चंद दूसरी बार बने अध्यक्ष, घनश्याम चुने एसएमसी उपाध्यक्ष

Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिनवी स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिनवी में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन उप प्रधानाचार्य गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में अभिभावकों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में भाग चंद को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और घनश्याम को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति के सदस्यों में गोकुल चंद, लोभू राम, गंगा देवी, मीरा देवी, गुड़ी देवी, सरसा देवी, सोमना देवी, मैना देवी, हीमा देवी और प्राध्यापक गोविंद शर्मा, गौरव भारती को कमेटी का सदस्य शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा, वार्ड सदस्य दीपा देवी को भी स्कूल प्रबंधन समिति के साथ जोड़ा गया। नवनिर्वाचित उपप्रधान ग्राम पंचायत पोखरी आशीष शर्मा ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष भाग चंद ने कहा कि समिति विद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर गौरव भारती, नीलम, महेंद्र शाह, पूर्ण चंद शास्त्री, पदम सिंह, नीरज कटोच, देव दत्त, भूप सिंह, ठाकुर दास शर्मा और सरसा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। उपप्रधानाचार्य गोविंद शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि समिति विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article