{"_id":"673f11f3cc3dbfc2a902cee3","slug":"formation-of-science-association-in-reckong-peo-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125152-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में विज्ञान संघ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में विज्ञान संघ का गठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में विज्ञान संघ का गठन किया गया। यह संघ छात्रों और प्राध्यापकों के बीच वैज्ञानिक नवाचार, अध्ययन और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंच के रूप में कार्य करेगा। सभी सदस्याें ने वीरवार को अध्यक्ष कुशाल शर्मा, सहायक आचार्य गणित विभाग के नेतृत्व में बैठक की। इसमें विज्ञान संकाय के अन्य सम्मानित प्राध्यापकों का सक्रिय रूप से पूरा सहयोग किया। इसमें अनिल कुमार और अंचला रसायन विज्ञान विभाग, अभिषेक भौतिकी विभाग, विजय संस्पाल वनस्पति विज्ञान विभाग और यशवंत राणा जीव विज्ञान विभाग शामिल रहे। संघ की नवगठित कार्यकारी समिति में उपाध्यक्ष पद के लिए शिवानी, सचिव आयुषी, कोषाध्यक्ष सुरजीत और सहसचिव अभय को चुना गया। यह संघ छात्रों को वैज्ञानिक चर्चाओं में भाग लेने, कार्यशालाओं का आयोजन करने और विभिन्न विज्ञान आधारित सामुदायिक कार्यक्रमों में योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा। प्राध्यापकों ने नवगठित टीम को बधाई दी और उन्हें वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान संघ महाविद्यालय में अनुसंधान, खोज और ज्ञान साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।