{"_id":"63bd999755896c73045239b4","slug":"forest-fire-in-bota-palkani-nither-rampur-hp-news-sml4335502192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर के बोटा पलकानी जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर के बोटा पलकानी जंगल में लगी आग
विज्ञापन
नित्थर क्षेत्र के जंगल में लगी भयंकर आग
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के जंगलों में आग की घटनाओं से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। बोटा पलकानी के समीपवर्ती जंगल में पिछले तीन दिनों से आग भड़की हुई है। इससे करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं इसमें सैकड़ों जीव-जंतु भी चपेट में आए हैं। हालांकि क्षेत्र के लोग जंगल में लगी आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हवा के कारण यह फिर भड़क जाती है।
जंगल की आग से धुआं पूरे क्षेत्र में फैला हुआ है। आग से बोटा और पलकानी के निचले क्षेत्र में सैकड़ों चीड़ के पौधे जल गए हैं। गनीमत रही कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जिज्ञासा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून, पवन, अमन, राजीव और प्रेम सहित अन्य जुटे हुए हैं।
वन विभाग के कर्मी आग वाले क्षेत्रों में फायर ब्वॉयज के साथ मुस्तैद हैं। लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग न लगाएं। आग की घटनाएं जहां पेश आ रही हैं, उस पर काबू पाने में वन कर्मचारियों का साथ दें।
विज्ञापन
चमन राव, डीएफओ लूहरी