{"_id":"6814cb1c64462f44360baf37","slug":"forest-corporation-will-run-liquor-contracts-in-jubbal-and-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-134246-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल और रोहडू में वन निगम चलाएगा शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल और रोहडू में वन निगम चलाएगा शराब के ठेके
विज्ञापन
वन निगम के सरस्वतीनगर डिविजन के पास शराब के 15 ठेके चलाने का जिम्मा, 30 कर्मचारी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू व जुब्बल में अब वन निगम शराब के ठेके चलाएगा। वन निगम के पास शराब के 15 ठेके दिए गए हैं। जिन्हें वन निगम के सरस्वतीनगर डिविजन ने शुरू कर दिया है। उपमंडल जुब्बल व रोहड़ू में शराब के 15 ठेके ऐसे हैं, जो नीलामी में बिके नहीं थे। सभी ठेकों को चलाने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने वन निगम के सरस्वतीनगर डिविजन को सौंपा है। इसमें कुडडू, सावड़ा, भोलाड़, पंद्राणु, अंटी, रोहड़ू (चिड़गांव रोड), राेहड़ू (समाला), टिक्कर, मडारली, बदशाल पुल, चिड़गांव, धमवाडी, टोड़सा, थाना और दलगांव ठेका शामिल है। इन ठेकों को चलाने के लिए फोरेस्ट डिविजन सरस्वतीनगर को 30 कर्मचारियों की तैनात दो शिफ्टों में करनी पड़ी है। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सरस्वतीनगर डिविजन को सभी ठेके चलाने के लिए चौपाल डिविजन से 24 कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। वन निगम की ओर से संचालित ठेके सुबह नौ बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इनमें निगम के कर्मचारी दो शिफ्टों में तैनात रहेंगे। वन निगम सरस्वतीनगर के डीएम धर्म चंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 15 ठेकों का संचालन वन निगम ने शुरू कर दिया है। इसके लिए 30 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी दो शिफ्टों में ठेकेों पर अपनी सेवाएं देंगे। राजेश हंसरेटा।