फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Footpath on NH-5, problem of people, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल पैदल पाथ में ठोकर खाने को मजबूर लोग

Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
एनएच-पांच पर बने फुटपाथ की हालत बनी दयनीय
विज्ञापन


जगह-जगह टूटी पाथ पर लगी रेलिंग, शीटें धंसने से बढ़ा खतरा

मुख्य शहर में रोजाना राहगीर और स्कूली बच्चे झेल रहे दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के तहत आने वाले मुख्य बाजार में एनएच-पांच पर बने पैदल पाथ की जगह-जगह रेलिंग टूट गई है। एनएच की निकासी पर लगी लोहे की शीटें भी जगह-जगह धंस गईं हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद से इस पैदल पाथ की हालत सुधारने की मांग उठाई है। गौर हो कि रामपुर मुख्य शहर में एसडीएम कार्यालय से लेकर चौधरी अड्डा बस अड्डे तक नेशनल हाईवे-पांच किनारे पैदल पाथ बनाया गया है। वर्तमान में यह पाथ कई जगह खस्ताहाल हो गया है। खासकर, रघुनाथ मंदिर से चौधरी अड्डे तक पाथ किनारे सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई रेलिंग जगह-जगह टूट गई है। वहीं, एनएच की निकासी नाली पर लोहे की शीटों से बनाया गया पाथ जगह-जगह हादसों को निमंत्रण दे रहा है। इस पाथ से रोजाना स्कूली बच्चे, विभिन्न बैंकों, दुकानों और दवाइयां खरीदने के लिए लोगों का आना-जाना रहता है। कई माह से इस पैदल पाथ की हालत खस्ता बनी हुई है। ऐसे में हजारों लोग और स्कूली बच्चे रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर हैं। नेशनल हाईवे-पांच पर बढ़ती वाहनों की संख्या और तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पर चलना हमेशा खतरों भरा बना रहता है, लेकिन पैदल पाथ की हालत इतनी दयनीय है कि लोग यहां के बजाय सड़क पर चलना ठीक समझ रहे हैं।
जल्द सुधारी जाए पाथ की हालत


क्षेत्र के लोगों मीरा, हेम कला, प्रभा, दिनेश, रोहित कुमार, राजीव चौहान, राहुल, राजन, गौरव सहित अन्य लोगों ने कहा कि पैदल पाथ की हालत खस्ता बनी हुई है। इससे हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द इस पैदल पाथ की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



पैदल रास्ते की हालत सुधारने के लएि एनएचएआई से एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही रास्ते को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article