फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Footballs were given to 25 schools in Mashobra and Theog

Rampur Bushahar News: मशोबरा और ठियोग के 25 स्कूलों को दिए फुटबॉल

Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Footballs were given to 25 schools in Mashobra and Theog
जेएनवी ठियोग में मशोबरा और ठियोग के विभिन्न स्कूलों के दिए फीफा फुटबॉल। संवाद
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्रालय की पहल के तहत मशोबरा और ठियोग विकास खंड के 25 विद्यालयों को फुटबॉल वितरित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग की ओर से चयनित विद्यालयों को फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रोशन लाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और फुटबॉल जैसे खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल एजुकेशन ऑफिसर हेम लता ने की। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य पूनम खेदड़ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article