फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Flood of faith in God gathered in Brandli

Rampur Bushahar News: ब्रांदली में उमड़ा देव आस्था का सैलाब

Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in God gathered in Brandli
ब्रांदली स्थित देवता साहिब चतरखंड के जन्मोत्सव पर उमड़े हजारों श्रद्धालू। संवाद
पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के जन्मोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिर में देवता के दर्शन को जुटने लगे लोग
जन्मदिवस पर दिनभर डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में कंछीड़ घोड़ी के आराध्य देवता साहिब पंचवीर चतरखंड के जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब उमड़ा। बुधवार को देवता साहिब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर देवता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए ब्रांदली में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में जहां हजारों लोगों ने शीश नवाया, वहीं देर शाम तक डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाटियों का खूब दौर चला।

गौरतलब है कि हर वर्ष 18 पौष को ब्रांदली में देवता साहिब का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हजारों श्रद्धालु सवेरे ही पंचवीर मंदिर परिसर में जुटने शुरू हुए। देव आस्था के आगे कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई। पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के समक्ष हजारों लोग नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया। दिन भर लोग देवता साहिब के दर्शन को पहुंचते रहे। देवता साहिब के जन्मदिवस को मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और देवता पर आस्था रखने वाले लोग देवता साहिब का जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आस्था है कि देवता साहिब के जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में हाजिरी भरने वालों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। देवता पंचवीर ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जन्मदिवस पर दिनभर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सहित अन्य श्रद्धालु वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






देवता साहिब चतरखंड के मोतमीन डॉ. केदार चौहान ने कहा कि देवता साहिब का जन्मदिन सदियों से मनाया जा रहा है। हर वर्ष हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। वे देव आस्था के साक्षी बनते हैं। धार्मिक आस्था और देव परंपरा के साथ आज भी देवता साहिब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed