फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Flood in Gangarang drain of Sangla,

Rampur Bushahar News: सांगला के गंगारंग नाले में आई बाढ़, बगीचों में घुसा मलबा

Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Flood in Gangarang drain of Sangla,
सांगला के गंगारंग नाले में आई बाढ़ से बगीचों में घुसा मलबा। संवाद
बाढ़ से पेयजल लाइनें हुईं क्षतिग्रस्त, सिंचाई कूहल भी टूटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष प्राकृतिक आपदाएं बरसात की शुरूआत में ही आना शुरू हो गई हैं।
सांगला वैली के गंगारंग नाले में बुधवार सुबह चार बजे अचानक बाढ़ आ गई। क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी। इसके बावजूद नाले में आई बाढ़ से काफी मात्रा में मलबा बागवानों के बगीचों में घुस गया है। बाढ़ की चपेट में आने से कई पेयजल लाइनों को क्षति पहुंची है, जबकि एक सिंचाई कूहल को नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन में जुटी हुई है। सांगला वैली के पवित्र धाम गंगारंग नाले में बुधवार सुबह अचानक बाढ़ आई। बाढ़ के पानी के साथ आया मलबा नाले के साथ लगते सेब के बगीचों में भर गया है। ग्रामीण जय प्रकाश नेगी, मदन सिंह नेगी, मलकीत सिंह नेगी, कौशल किशोर नेगी और पुरुषोत्तम नेगी के बगीचों में बाढ़ का मलबा भर गया है। सेब बगीचों में लगाए पारंपरिक अनाज ओगला, फाफरा, मटर, आलू और राजमाह की फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सिंचाई कूहल का स्रोत टूट गया है, जबकि गंगारंग से कैतरा और थापासारिंग गांव के लिए आई करीब 60 पेयजल और सिंचाई लाइनें भी बाढ़ में चपेट में आने से बह गई हैं। दोनों गांवों के करीब 30 परिवारों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। प्रभावित बागवानों ने प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, नायब तहसीलदार सांगला अशोक मेहता ने बताया कि गंगारंग नाले में आई बाढ़ से नुकसान की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है, जो नुकसान का आकलन कर रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article