{"_id":"684430a819ecdf784709ead8","slug":"five-matches-were-played-on-the-second-day-of-rohru-cricket-premier-league-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-136704-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छौहारा, रोहड़ू की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छौहारा, रोहड़ू की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग स्पर्धा के दूसरे दिन खेले गए पांच मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। इंदिरा गांधी मैदान में रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मुकाबले हुए। इसमें तीन मुकाबले दिन में और दो मकाबले फ्लड लाइट में खेले गए। शनिवार को पहला मैच रॉयल जुब्बलीयन व सीएसके छौहारा के बीच खेला गया। इसमें राॅयल जुब्बलीयन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवरों में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छौहारा की टीम ने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त किया। छौहारा ने सात विकेटों से मैच जीत लिया। छौहारा टीम के शीशपाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच हिमालयन बाॅयज रोहड़ू और सीडब्ल्यूसी छौहारा के बीच खेला गया। इसमें रोहड़ू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खाकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीडब्ल्यूसी छौहारा की टीम 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। रोहड़ू ने 16 रनों से मैच जीत लिया। राेहड़ू के अक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच नावर लीजेंड्स व वरदान पैंथर छौहारा के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वरदान पैंथर छौहारा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नावर की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। इसमें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नावर टीम ने पवन को दिया गया। चौथा मैच नेक्सजन स्ट्राइकर जुब्बल व सीडब्ल्यूसी छौहारा के बीच खेला गया। पांचवां मैच राॅयल जुब्बलीयन व रोहड़ू रेंजरस के बीच हुआ। दोनों मैच रात को फ्लड लाइट की रोशनी में हुए। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण करेंगे।