{"_id":"5e52b7518ebc3ef3825409dc","slug":"fit-india-rampur-hp-news-sml325396281","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरकर दिया फिट इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरकर दिया फिट इंडिया का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी और सराहन में फिट इंडिया अभियान के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ज्यूरी और 19वीं बटालियन सराहन में रविवार को फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्यूरी में कमांडेंट प्रमोद सिंह और सराहन में हिमवीर वेलफेयर की सचिव विनीता नोगल ने हरी झंडी दिखा कर किया।
फिट इंडिया अभियान की मैराथन में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। ज्यूरी में सात किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ में आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर फिट इंडिया का संदेश दिया। यह मैराथन ज्यूरी बाजार से भेड़ प्रजनन केंद्र से होकर पूरी की गई। कमांडेंट प्रमोद सिंह और विनीता नोगल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मैराथन के माध्यम से फिट रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से ज्ञानवर्धक जानकारियां भी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन वास करता है। अपने और देश के विकास के लिए प्रत्येक इंसान का फिट रहना अति आवश्यक है।
इस मौके पर चीफ मैट्रन सोनिया भाटी, सहायक कमांडेंट राजेश कुमार, निरीक्षक अनिल राणा, पूजा घिडियाल, नीना गुप्ता, गीता राय, पूनम वर्मा, प्रकृति शर्मा, कुलवंत सिंह, देवेंद्र पाल, धर्म सिंह, केहर सिंह, सुरेंद्र और भूपेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।