फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire station innaugareted in tikkar navar area

नावर क्षेत्र को मिला अग्निशमन केंद्र का तोहफा

Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
fire station innaugareted in tikkar navar area
टिक्कर में अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री। -?
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के टिक्कर को मंगलवार को अग्निशमन केंद्र की सौगात मिल गई है।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को अग्निशमन केंद्र शुभारंभ किया। अग्निशमन केंद्र खुलने से क्षेत्र की छह पंचायतें लाभान्वित होेंगी। वर्तमान में अग्निशमन केंद्र में एक दमकल वाहन की व्यवस्था की गई है।
इससे पहले क्षेत्र में आग की घटना होने पर रोहडू़ से दमकल वाहन आते थे, जो कि यहां से 30 किमी दूर है। अब टिक्कर में अग्निशमन केंद्र खुलने से समय रहते आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा। टिक्कर अग्निशमन केंद्र में 12 पद फायरमैन, एक पद अग्रणी फायरमैन, चार पद चालक- सह पंपऑपरेटर के स्वीकृत किए गए हैं। शहरी विकास मंत्री ने इस मौके पर कहा कि परवाणू से लेकर पंदराणु तक की प्रत्येक मंडियां स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की देन हैं।
विज्ञापन

इसकी बदौलत आज क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की जनता को अनेक सौगात दी है। कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed