फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire

चौपाल के धबास में आग बुझाते झुलसे तीन लोग

Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
fire
चौपाल में धबास गांव के पास लगी आग। - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू)। चौपाल की ग्राम पंचायत धबास में सेब बगीचे की आग को बुझाते समय तीन लोग झुलस गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। आग से पशुओं का चारा और सेब बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

आग की घटना में गांव के करीब आधा दर्जन बागवानों के सेब बगीचों में सेब और नाशपाती के पौधों सहित एकत्रित घास की तीस टोलियां जल कर राख हो गईं। इस दौरान आग पर काबू पाते समय रोशन लाल पुत्र रेलू राम, राखी पत्नी सुभाष ग्राम सगराडा और सजनू ग्राम धरण आग बुझाते समय तेज लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के लिए तीनों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। यहां से रोशन और सजनू को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। ग्रामवासी मंगत राम मेगटा, मोहर सिंह, हरी सिंह ठाकुर, प्रागुराम और मस्तराम के सेब व नाशपाती के बगीचे और एकत्र किया गया पशु चारा जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचायत समिति सदस्य मंगत राम शर्मा ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन करने के संबंधित पटवारी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आग से हुए नुकसान की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed