फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire inncident case in sainj lelupul near pump house

ठियोग के लेलुपुल में पंप हाउस के समीप लगी आग

Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत सैंज के नजदीक लेलुपुल पंप हाउस के पास दिन के समय अचानक से आग लग गई। यह आग किन कारणों से लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर थी कि इसका धुआं दो से तीन किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते चारो ओर फैल गई। बताया जा रहा है कि आग पंप हाउस के बाहर रखे रबड़ की पाइपों में लगी। इससे कर्मचारी भी घबरा गए और पानी के बड़े बड़े स्टोरेज टैंक नजदीक होते भी आग पर समय पर काबू नहीं कर पा जा सका। इससे 30 से 40 बड़ी रबड़ के पाइप जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग लगने ओर उसके धुएं ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताते चलें कि इस पंप हाउस से ठियोग सहित आसपास के क्षेत्रों को भी पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed