फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire incident in Aani, two houses burnt in Rumali, two families destitute, Kullu

Rampur Bushahar News: रूमाली में दो मकानों के 12 कमरे जलकर हुए राख, दो परिवार हुए बेघर

Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire incident in Aani, two houses burnt in Rumali, two families destitute, Kullu
आनी उपमंंडल केअंतर्गत लफाली पंचायत के रूमाली गांव में  तीन भाईयों का रिहायशी मकान जलकर राख। सं
एक गाय और एक भेड़ जिंदा जले, 50 लाख का हुआ नुकसान
विज्ञापन


रात पौने एक बजे हुआ हादसा, एक व्यक्ति को खिड़की तोड़कर निकाला बाहर


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दुर्गम लफाली पंचायत के रूमाली गांव में दो लोगों के दो मकान आग में जलकर राख हो गए हैं। लकड़ी के दो मंजिला दोनों मकानों में कुल 12 कमरे थे, जिसमें एक गाय और एक भेड़ जिंदा जल गए। दोनों परिवारों के घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 70 हजार रुपये की नकदी, एक छोटी दुकान समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। रूमाली गांव के परमलाल और मोतूराम दोनों भाई एक मकान में रहते थे। उनके दो मंजिला मकान में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मकान को आग ने गिरफ्त ले लिया। इन्हीं के मकान के साथ सटे दूसरे मकान में रामानंद का परिवार रहता था। आग ने इनके मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया और सोने-चांदी के आभूषण सहित पूरा सामान मकान के साथ जलकर राख हो गया। मकान जलने के बाद अब दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। इसके अलावा पास रहने वाली महिला पदमा देवी के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। उनके घर की दो पानी की टंकियां और दस सेब के पौधे जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार भीम सिंह नेगी सहित उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग की घटना के पीड़ित दोनों परिवारों को 25-25 लाख के नुकसान का आकलन किया। दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 35 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
रात को एक बजे लगी आग

स्थानीय पंचायत प्रधान ममता ठाकुर, निवासी पदम प्रभाकर ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे का समय था, जब सभी ग्रामीण सो रहे थे। मकान में लगी आग को घर एक युवक ने देखा। उसने तुरंत चिल्लाना शुरू किया और घर में सो रहे परिवार को उठाया। घटना की भनक लगते ही सभी ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुट गए। आनी प्रशासन और दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। आनी और कुमारसैन से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही सबकुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

लोगों ने एक व्यक्ति को खिड़की तोड़ बाहर निकाला
ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के मकानों को तेज आग की लपटों से बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि मोतूराम के साथ उनका बड़ा भाई परमलाल भी रहता है, जिसे पिछले तीन सालों से अधरंग है। उसे स्थानीय लोगों ने मकान की खिड़की को तोड़कर बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि यदि आग को समय रहते नहीं देखा गया होता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। गांव में दोनों परिवारों को रहने के लिए दो कमरों का इंतजाम किया गया है। आर्थिक रूप से दोनों परिवारों की हालत खराब है, जिसे देखते हुए लोगों ने इन परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed