{"_id":"699455ae6dffdbee8a094d38","slug":"financial-management-information-provided-to-students-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154346-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में प्री रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर ने द प्लानेट एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन पर जानकारी दी। इसके अलावा बैंकिंग प्रणाली, बचत व निवेश, डिजिटल भुगतान, क्रेडिट स्कोर, ऋण सुविधाएं और उद्यमिता में वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नेरवा के शाखा प्रबंधक अभिनव शर्मा ने गेस्ट फैकल्टी के रूप में भाग लिया। उन्होंने वित्तीय अनुशासन और डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतना आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता, स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण सुविधाओं और उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक से मिलने वाली सहायता प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनने, नियमित बचत करने और योजनाबद्ध तरीके से आर्थिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय नेरवा के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल, वरिष्ठ प्रोफेसर बलबीर सागर कलसाइक, डॉ. विकास सुमन सहित अन्य शिक्षण, गैर शिक्षण स्टाफ और कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।