फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Finally Jaguni Primary School was closed after court orders

Rampur Bushahar News: आखिर कोर्ट के फरमानों के बाद बंद हुआ प्राथमिक स्कूल जगूनी

Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Finally Jaguni Primary School was closed after court orders
जगुनी स्कूल का भवन। संवाद
कराली स्कूल के साथ हुआ मर्ज, विद्यार्थियों और अभिभावकों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन


बीते वर्ष 18 सितंबर को हाईकोर्ट ने मर्ज करने पर लगाया था स्टे

छात्रों की कम संख्या के चलते वर्षों पुराने स्कूल पर लगा ताला

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/डंसा। आखिर न्यायालय से नोगवैली के प्राथमिक स्कूल जगूनी को बंद करने के फरमान जारी हो गए। कम छात्रों की संख्या के कारण स्कूल को साथ लगते कराली स्कूल में मर्ज किया गया था। उसके बाद अभिभावकों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने अभिभावकों की मांग पर स्कूल को बंद करने और दूसरे स्कूल में मर्ज करने पर स्टे लगा दिया था। अब स्कूल के बंद होने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए गांव से दूर कराली स्कूल में जाना पड़ रहा है।

पिछले साल कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को बंद करने और दूसरे स्कूलों में मर्ज करने के आदेश प्रदेश सरकार ने दिए थे। कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को साथ लगते स्कूलों के साथ मर्ज किया गया। इसी के तहत रामपुर शिक्षा खंड के आठ प्राथमिक स्कूल बंद हुए, जबकि तीन माध्यमिक स्कूल मर्ज हुए। वहीं, बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण तीन स्कूल कंडी, कूहल और परोग स्कूल डिनोटिफाई किए गए हैं। प्राथमिक पाठशाला जगूणी को भी सरकार ने बंद किया था और दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्राथमिक स्कूल कराली के साथ मर्ज किया था। पंचायत और अभिभावकों ने इस फैसले का विरोध जताया था और सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। बीते वर्ष 18 सितंबर को उच्च न्यायालय ने स्कूल को पूर्व की भांति सुचारु रूप से चलाने के आदेश दिए थे। कोर्ट के इस फैसले से अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आखिर तीन अप्रैल को स्कूल पर छात्रों की कम संख्या होने के कारण तालाबंदी की गाज गिर गई। इस प्राथमिक पाठशाला में पांच विद्यार्थी प्राइमरी और सात विद्यार्थी प्री प्राइमरी में पढ़ रहे हैं। सरकार और शिक्षा विभाग ने 20 से कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में जगूनी स्कूल में सरकार के नियम पूरे न होने के कारण यहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने को मजबूर हैं। गांंव से दूसरे स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता भी खराब है, जिससे जगूनी गांव के विद्यार्थियों और अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



बीते माह प्रदेश उच्च न्यायालय ने जगूनी स्कूल को कराली स्कूल के साथ मर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा खंड रामपुर में अब 81 प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। - केवल राम, प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article