फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Final alignment of Jalori tunnel decided : Vikramaditya

जलोड़ी सुरंग का अंतिम अलाइनमेंट तय : विक्रमादित्य

Sat, 10 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Final alignment of Jalori tunnel decided : Vikramaditya
कोट भझारी मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण के अवसर पर लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह लोगों की
कोट भझारी मंदिर में श्रीमद्भागवत का समापन में डाली पूर्णाहुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जलोड़ी क्षेत्र के कोट भझारी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोट भझारी देवता की अगुवाई में आयोजन को पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न किया गया।


कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए मंदिर में सराय निर्माण हेतु पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। क्षेत्रीय विकास उनकी प्राथमिकता है। जलोड़ी सुरंग (टनल) के निर्माण को लेकर भी हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरंग का अंतिम अलाइनमेंट तय हो चुका है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरंग सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कथा वाचक आचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। उनकी मधुर वाणी और गूढ़ व्याख्या से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। पूर्णाहुति एवं देव विदाई के साथ 10 मई को धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, सतपाल ठाकुर, एसडीएम मनमोहन सिंह सहित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed