{"_id":"626c26673b38c609f2346a5e","slug":"farmer-protest-started-against-sjvn-rampur-hp-news-sml4072715106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेवीएन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेवीएन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
एसजेवीएन के लूहरी प्रोजेक्ट के पास विधायक राकेश सिंघा हड़ताल के दौरान किसान संघ के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एसजेवीएन के लूहरी प्रोजेक्ट प्रबंधन और किसान संघ के बीच ब्लास्टिंग से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे का मामला अनिश्चितकालीन हड़ताल तक पहुंच गया है। प्रबंधन और किसान संघ की मांगों को लेकर कोई हल न निकलने के कारण किसान संघ की अगुवाई में क्षेत्र के किसान बिथल कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठक गए हैं।
लूहरी में शुक्रवार को विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में लूहरी प्रबंधन के साथ बैठक हुई लेकिन इसमें भी विवाद को लेकर कोई हल नहीं निकला। इसके बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने एसजेवीएनएल बिथल कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर आंदोलन शुरू कर दिया। विधायक सिंघा ने कहा कि एक महीने से प्रबंधन के साथ मांगों को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक एसजेवीएनएल किसी भी मांग को पूरा करने में हामी नहीं भर रहा है।
इसके बाद अब प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदर्शन के तहत एसजेवीएन कार्यालय में धरना दिया जाएगा और जब तक मांगों को लेकर कोई बात नहीं बनती तब तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक बनने के बाद जो शपथ उन्होंने ली थी उस पर अमल करने के लिए अब वह जनता के साथ एसजेवीएनएल के खिलाफ लड़ते रहेंगे ताकि जनता को उनका हक दिलाया जा सके। इस दौरान नीरथ, देहरा, नीथर और कोटगढ़ के लोग धरने पर बैठे रहे।