फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fag mela

रामपुर में चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेला शुरू

Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक संस्कृति की पहचान संजोए जिला स्तरीय फाग मेला बुधवार से शुरू हो गया। चार दिवसीय मेले में इस वर्ष शिमला और कुल्लू जिले से 16 देवी देवता भाग ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के चलते एक दिन पहले मेला रद्द करने की घोषणा होने के कारण पहले दिन 13 देवी-देवता ही पहुंचे अन्य देवी-देवता वीरवार को आएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा, कार्यकारी अधिकारी नप रामपुर विपिन ठाकुर और अन्य पार्षदों ने देवी-देवताओं का मेले में पहुंचने पर स्वागत किया। देवताओं के आगमन के साथ चार दिनों तक राज दरबार पदम पैलेस में मेले की धूम रहेगी।
विज्ञापन

एनएच पांच पर सैकड़ों की संख्या में देवी-देवता के साथ देवलू और श्रद्धालु नाच गाना करते हुए राज दरबार पहुंचे। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ों की मधुर ध्वनि और स्वर लहरियों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। लोगों में भी मेले को लेकर काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्र भर से आए श्रद्धालु अपने देवी-देवताओं के दर्शनों को आतुर दिखे। राज दरबार स्थित महल के प्रवेशद्वार पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सचिव राम आसरे ठाकुर ने देवी-देवताओं का राज परिवार की ओर से स्वागत किया। इससे पूर्व मेले में देवी-देवताओं ने राजगद्दी को सम्मान दिया।
विज्ञापन

इन देवी-देवताओं के साथ अगले चार दिनों तक राज दरबार मैदान में फाग मेले की धूम रहेगी। इन चार दिनों में नाटियों के जहां खूब दौर चलेंगे वहीं शहर की परिक्रमा देवी-देवताओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, पार्षद सुधांशु कपूर, कर्ण शर्मा, उषा चौहान, नरेश नेगी, विशेषर लाल, कमल स्वरूप, अन्नू कुमार गोस्वामी, साधना और नीलम गुप्ता सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये देवी-देवता करेंगे मेले में शिरकत
देवता साहिब रचोली, देवता साहिब बसाहरू, देवता साहिब गसो, देवता साहिब बरी, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब जीशर खड़ाहण, देवता साहिब छिज्जा देवठी, देवता साहिब ब्रांदली, देवता साहिब खमाडी, देवता साहिब धार सरघा, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू, देवता साहिब चाटी, देवता साहिब चंभू कशोली, देवता साहिब ब्रह्मेश्वर झंगरू, देवता साहिब छोटू कीम, देवता साहिब शलाट, देवी साहिबा गाओं बील, देवता साहिब शनेरी और देवी साहिबा लाटि जाहरी झाकड़ी मेले में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed