{"_id":"623a00976025b0387126218c","slug":"fag-fair-diety-give-blessing-to-people-rampur-hp-news-sml403324525","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेकर देवी-देवता हुए विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेकर देवी-देवता हुए विदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर फाग मेले में पहुंचे देवी-देवताओं ने मंगलवार को रामपुर के राजमहल से विदाई ली। इसके साथ ही चार दिवसीय फाग मेले का विधिवत रूप से समापन हो गया। नगर परिषद ने विदाई से पहले देवताओं को नजराना राशि भेंटकर की। मंगलवार को पद्म पैलेस से साढ़े तीन बजे के करीब राजमहल परिसर में देवी-देवताओं को विदाई देेने का सिलसिला शुरू हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग देवताओं के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मेला आयोजक नगर परिषद रामपुर ने महल परिसर में मच्चकंडी के पास और अन्य स्थलों पर जाकर देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट की। नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, उपप्रधान अश्वनी नेगी और नप रामपुर कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी समेत अन्य पार्षदों ने देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट की। ऐतिहासिक फाग मेले के आखिर दिन मेला स्थल पर देवताओं के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। हजारों लोगों ने मेला स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवताओं की विदाई के साथ रामपुर में ढोल नगाड़ों की आवाजें पूरी तरह से थम गई है।