फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Expressed happiness over Chetan becoming the state in-charge of IT and Social Media Department

Rampur Bushahar News: चेतन के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी बनने पर खुशी जताई

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over Chetan becoming the state in-charge of IT and Social Media Department
चेतन बरागटा बने भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी। स्रोत : पार्टी
महासू क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भारतीय जनता पार्टी ने चेतन बरागटा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। नियुक्ति के बाद महासू जिला सहित प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
महासू जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव मेहता ने कहा कि चेतन बरागटा को दोबारा यह जिम्मेदारी मिलना उनके उत्कृष्ट कार्य, संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि चेतन बरागटा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बेहतर कार्य के आधार पर वर्ष 2018 में उन्हें भाजपा आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया। राजीव मैहता ने बताया कि बरागटा ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान आईटी विभाग की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed