फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ex-servicemen's organization discusses medical facilities and 'One Rank One Pension

Rampur Bushahar News: पूर्व सैनिक संगठन ने मेडिकल सुविधा, वन रैंक वन पेंशन पर की चर्चा

Fri, 11 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen's organization discusses medical facilities and 'One Rank One Pension
बड़ागांव में पूर्व सैनिक संगठन की बैठक के दौरान उप​स्थित सदस्य । संवाद
बड़ागांव में पूर्व सैनिकों की बैठक, समस्याओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के बड़ागांव में शुक्रवार को पूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं और समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में ईसीएचएस मेडिकल सुविधा, वन रैंक वन पेंशन और एमओबी सीएसडी कैंटीन के बारे में चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ आसानी से मिलना चाहिए। समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाने की बात कही। प्रकाश ठाकुर ने पूर्व सैनिक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में नियमित रूप से ऐसी बैठकें आयोजित कर सामूहिक रूप से समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परमवीर चक्र विजेता हवलदार अब्दुल हमीद के अदम्य साहस और बलिदान को विशेष रूप से याद किया गया। वर्ष 1965 के युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। शहीदों की स्मृति में सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वीर सैनिकों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। बैठक में पूर्व सैनिकों की एकजुटता बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने और शहीद सैनिकों की स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article