फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ex-ray machine not functioning in khenri hospital rampur

खनेरी अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीज बेहाल

Sun, 22 Aug 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
ex-ray machine not functioning in  khenri hospital rampur
खनेरी अस्पताल में 5 माह से ठप पड़ी एक्सरे सुविधा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में बीते पांच माह से एक्सरे मशीन खराब है। इस वजह से मरीजों को मजबूरी में निजी लेबोरेटरी में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार एक्सरे मशीन को ठीक करवाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रोजाना शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले से रोजाना मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यही वजह है कि यहां हर रोज की ओपीडी करीब एक हजार है। स्वास्थ्य जांच के बाद कई मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए डॉक्टर लिखते हैं। मगर अस्पताल में एक्सरे मशीन पिछले पांच महीनों से खराब चल रहा है। मजबूरी में मरीजों को अस्पताल में 100 रुपये में होने वाले एक्सरे के टेस्ट को निजी लैब में तीन सौ रुपये में करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह है कि बीते पांच माह से खराब एक्सरे मशीन को सरकार और स्वास्थ्य विभाग दुरुस्त करवा रहा है और न ही नई मशीन के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल में जबसे एक्सरे मशीन खराब हुई है, तबसे लेकर आज तक विभिन्न संगठनों ने प्रदेश सरकार को कई ज्ञापन भी सौंपे हैं। मगर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और सरकार की लापरवाही से आम जनता लुटने को मजबूर है। युवा कांग्रेस रामपुर के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, ध्रुव शर्मा, पवन चौहान, अश्वनी शर्मा और तरूण कायथ सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सरकार की नाकामी का खामियाजा प्रदेश के चार दुर्गम जिलों के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द अस्पताल में नया एक्सरे मशीन स्थापित करने की मांग उठाई है।

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि हाल ही में रामपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष एक्सरे मशीन का मामला उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल को नया एक्सरे मशीन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed