फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even after ten months of rain, the road from Delth to Tutu has not been opened, causing distress to the villagers

Rampur Bushahar News: बरसात के दस महीने बाद भी नहीं खुली देलठ से टुटू सड़क, ग्रामीण परेशान

Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Even after ten months of rain, the road from Delth to Tutu has not been opened, causing distress to the villagers
देलठ से टूटू संपर्क सड़क पर गिरा डंगा। संवाद
. डंगा गिरने से सड़क पर यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे डंगे को दुरुस्त करने की उठाई मांग
. मंत्री के आश्वासन के बावजूद नहीं बहाल हो पाई सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देलठ पंचायत के टुटू गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर 10 महीने से यातायात ठप है। बरसात के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूटा हुआ है। डंगा न लगने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल दिसंबर में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। मंत्री के आश्वासन के बाद भी सड़क पर गिरे डंगे को दुरुस्त नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कई बार समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। नालट्नाल से मंदिर तक सड़क का डेढ़ किलोमीटर लंबा हिस्सा कई स्थानों पर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के जरूरी सामान को क्षेत्र तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिक समस्या मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आ रही है। चंद्र शर्मा, ईश्वर देव शर्मा और अजय सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब 800 की आबादी रहती है। टुटू से देलठ का सबसे बड़ा गांव है। सड़क पर यातायात ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे डंगों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को पेश आ रही समस्या का सामना न करना पड़े।


सड़क पर दो डंगे गिरे थे, जिसमें से एक का कार्य पूरा हो गया है। नया टेंडर लगने पर दूसरे डंगे का कार्य शुरू किया जाएगा। डंगे लगने से ग्रामीणों को पेश आ रही समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। -- राकेश श्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article